हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी
केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी बदरपुर | 09 सितम्बर 2026
केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी बदरपुर के पुस्तकालय में हिंदी माह के उपलक्ष्य में दिनांक 09 सितम्बर 2026 को हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय प्राचार्या महोदया द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं से संबंधित पुस्तकों को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रूप में प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा पुस्तकों के प्रति अपनी रुचि एवं जिज्ञासा व्यक्त की।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा, साहित्य एवं पठन संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें उत्कृष्ट हिंदी साहित्य से परिचित कराना था।
“पुस्तकें ज्ञान का भंडार ही नहीं, बल्कि कल्पनाओं और विचारों की नई दुनिया का द्वार भी हैं।”



